Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली तट के पास लापता मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर 'मा काली' को बरामद कर लिया गया है। ट्रॉलर से रविवार देररात चार और मछुआरों के शव बरामद किए गए। इससे पहले रविवार को पांच शव मिले थे। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि छह मछुआरे अब भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

13 Jul 2026

पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी

दक्षिण 24 परगना। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली तट के पास लापता मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर 'मा काली' को बरामद कर लिया गया है। ट्रॉलर से रविवार देररात चार और मछुआरों के शव बरामद किए गए। इससे पहले रविवार को पांच शव मिले थे। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि छह मछुआरे अब भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों और मछुआरों ने पूरी रात ट्रॉलर के भीतर और आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के समय कुछ मछुआरे समुद्र की ऊंची लहरों में बह गए होंगे। घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

रविवार रात सुंदरबन विकास विभाग के राज्यमंत्री दीपंकर जाना घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पाथरप्रतिमा के गोवर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर घाट पर चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की पूरी रात निगरानी की। इस दौरान काकद्वीप महकमा प्रशासन, सुंदरबन पुलिस, गोवर्धनपुर कोस्टल थाना, वन विभाग तथा मछुआरा संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, दीघा के शंकरपुर बंदरगाह से दो जुलाई को 'मा काली' ट्रॉलर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकला था। पांच जुलाई के बाद से ट्रॉलर का संपर्क टूट गया था। इसके बाद पुलिस, तटरक्षक बल, नौसेना, वन विभाग और मछुआरा संगठनों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को दक्षिण 24 परगना के बकखाली तट से लगभग 35 किलोमीटर दूर चुलकाठी जंगल के निकट बाघेरचर इलाके में ट्रॉलर उलटी अवस्था में मिला। संयुक्त अभियान के बाद ट्रॉलर को सीतारामपुर घाट लाया गया, जहां तलाशी के दौरान एक-एक कर नौ मछुआरों के शव बरामद हुए। फिलहाल छह लापता मछुआरों की तलाश जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों क
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली तट के पास लापता मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर 'मा काली' को बरामद कर लिया गया है। ट्रॉलर से रविवार देररात चार और मछुआरो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News